मधुबनी, जुलाई 6 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। कमला बलान पूर्वी तटबंध पर कटावरोधी कार्य के तहत बैग में मिट्टी भरने के दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब स्थानीय लोगों ने लोकल बालू के स्थान पर दोमट मिट्टी भरते हुए देखा गया। इसे लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर राय अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य पर आपत्ति जताते हुए गुणवत्ता की जांच की मांग की। नाराज ग्रामीणों नारेबाजी की। कहा कि कटावरोधी के कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। बालू के बजाय दोमट मिट्टी का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। झंझारपुर से पिरही ढलान तक कई स्थानों पर इस प्रकार से कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नगर पंचायत में विकास के नाम पर खेल? सभासदों ने खोला मोर्चा, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग स्था...