मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: रहिका, निज संवाददाता । ककरौल चौक पर ई -रिक्शा पर सवार यात्रियों से 5 अगस्त की रात में लूटपाट की घटना में रहिका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को मधुबनी शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सामान, मोबाइल , सीडी और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ककरौल चौक के पास ऑटो में सवार यात्रियों से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना हुई थी। इस घटना के संबंध में पीड़ित पप्पू झा ने अपराधियों द्वारा नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस संबंध में रहिका थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सू...