मधुबनी, सितम्बर 8 -- Madhubani News: खजौली। खजौली-कलुआही मुख्य पथ पर मध्य विद्यालय ठाहर के समीप मंगलवार को आलू की बोरियों से लदा एक ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, वाहन का शीशा टूटने से चालक चोटिल हो गया। हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहनों में सामान लादे जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।लोगों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से ऐसे वाहनों की जांच कर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...