मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। सहरसा सदर अस्पताल प्रकरण के विरोध में डॉक्टरों का ओपीडी बायकॉट तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा दूर-दराज और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भुगतना पड़ा। इलाज की आस में 60 किलोमीटर दूर से मां को लेकर सदर अस्पताल पहुंचीं हरलाखी के हरने गांव की बिंदा देवी को हड़ताल की जानकारी ही नहीं थी। ऑटो से आने में एक हजार रुपये खर्च हो गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों के ओपीडी में नहीं बैठने की जानकारी मिली। अब उन्हें बिना इलाज कराए ही मां को लेकर वापस लौटना पड़ेगा। बिंदा देवी जैसी कई मरीजों के लिए डॉक्टरों का बायकॉट सिर्फ इलाज नहीं मिलने की परेशानी नहीं, बल्कि आने-जाने में खर्च हुए पैसे और पूरे दिन की मजदूरी गंवाने का भी संकट बन गया。 यह भी पढ़ें- Sasaram News: डॉक्...