मधुबनी, सितम्बर 30 -- Madhubani News: फुलपरास। अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ अत्याचार से संबंधित मामलों की गंभीरता से समीक्षा की गई।बैठक में संबंधित मामलों की जांच, पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने तथा मामलों के त्वरित निवारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित समिति के सदस्य अशोक मंडल, राजकुमा...