Madhubani News: एमडीएम में अनियमितता पर जवाब - तलब
मधुबनी, नवम्बर 27 -- Madhubani News: मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसहरिया में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना राशिद नवाज ने 23 नवंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। 20 नवंबर को जांच के दौरान विद्यालय में आठ शिक्षकों में चार उपस्थित, तीन अवकाश पर और एक प्रशिक्षण में मिले। विद्यालय में नामांकित 403 बच्चों में उपस्थिति पंजी में 292 की हाजिरी दर्ज थी, जबकि भौतिक रूप से मात्र 36 बच्चे उपस्थित मिले। जांच में भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। शिक्षण कार्य में भी लापरवाही सामने आई। पत्र में खाद्यान्न एवं राशि के गबन की आशंका जताते हुए वसूली की कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया गया है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.