Madhubani News: एनएच-27 पर बस से टकराया ऑटो, चालक समेत छह घायल
मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली कट के समीप एनएच-27 पर बुधवार शाम बस से ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक के अलावा पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया। हादसे में ऑटो चालक राजेश कुमार (24 वर्ष), नजराना खातून (50 वर्ष), गुलाब खातून (25 वर्ष), कुसमुदा खातून (60 वर्ष), तायना परवीन (30 वर्ष) और शम्मा परवीन (55 वर्ष) घायल हैं। इनमें तायना और शम्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी महिलाएं कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत से सात दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर ऑटो से अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.