मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: झंझारपुर। अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के संग्राम बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के दिघी गांव निवासी 55 वर्षीय किशोरी महतो के रूप में हुई है। वह अपनी पिकअप पर हरी मिर्च लादकर मधेपुरा से किसी मंडी की ओर जा रहे थे।

हादसे की जानकारी अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 3:15 बजे एनएच-27 पर नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम की नजर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से करीब एक-दो मीटर आगे खून से लथपथ पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। प्रथम दृष्टा ऐसा प्रतीत हुआ कि चालक ने सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर किसी आवश्यक कार्य के लिए वाहन से नीचे उतरने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ ...