Madhubani News: एनएच-27 पर ऑल्टो की ठोकर से पिता की मौत, पुत्र घायल
मधुबनी, अक्टूबर 27 -- गाड़ाटोल के पास सड़क हादसा Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर रविवार रात ऑल्टो कार की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पिता की सोमवार को दरभंगा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महिंद्वार निवासी सीताराम साह के 62 वर्षीय पुत्र सूरत साह के रूप में हुई है। हादसे में उनका पुत्र राहुल कुमार साह भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रविवार रात सूरत साह अपने पुत्र राहुल कुमार साह के साथ बाइक से मुरली गांव जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ाटोल के समीप एनएच-27 पर एक ऑल्टो कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.