मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: पंडौल,एसं। पंडौल थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रामवृक्ष पासवान की मौत हो गई। मृतक सकरी थाना क्षेत्र के भरारी टोल के निवासी थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार रामवृक्ष पासवान रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से सकरी चौक से अपने घर भरारी टोल लौट रहे थे। इसी दौरान मोहन बढ़ियाम विद्यालय चौक के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन गणेशी पासवान ने बताया कि मोहनबढ़ियाम मिल कट के पास झंझारपुर-दरभंगा लेन में अक्सर ट्रक अवैध रू...