मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शिक्षकों के मकान किराया भत्ता भुगतान और मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली में दर्ज प्रविष्टियों को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठता रहा है। बीपीएससी अध्यापक संघ, जिला इकाई मधुबनी ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। संघ का आरोप है कि एक ही विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों के एचआरए में अलग-अलग दर से भुगतान किया जा रहा है।

जांच की मांग संघ के जिला अध्यक्ष अमित पंजियार ने इसके लिए सभी संबंधित को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एचआरए से जुड़ी प्रविष्टियों की जांच की मांग की गई है। फरवरी 2024 से जुलाई 2026 तक एचआरए में अंतर : संघ के ज्ञापन के अनुसार बीपीएससी एक शिक्षक की नियुक्ति 20 फरवरी 2024 को हुई। उनके मामले में फरवरी, मार्च और अप्रैल 2024 में निर्धा...