मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: मधेपुर। साधना, आराधना एवं पूजा अर्चना का महापर्व है शारदीय नवरात्र। बेलन्योती के तहत विधि-विधान के साथ पूजनोपरांत जुड़वां बेल (जोट्टा बेल) की लस्से से नव नर्मिति आदिशक्ति जगदंबा की मूर्ति में प्राण-प्रतष्ठिा डाले जाने के बाद सप्तमी तिथि को पट खोलने की परम्परा है। लेकिन, मधेपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर चौक तथा लखनौर प्रखंड के उमरी गांव में शैलपुत्री के रूप में पूजन के साथ प्रथम दिन से ही दर्शनार्थ माता का पट खोल दिया जाता है। रविवार को शैलपुत्री के रूप में आराधना के साथ उमरी एवं लक्ष्मीपुर चौक पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पट खोल दिया गया है। उमरी दुर्गा स्थान के आचार्य श्रवण कुमार ठाकुर तथा लक्ष्मीपुर चौक दुर्गा स्थान के आचार्य डॉ रतन कुमार मश्रि कहते हैं कि पूर्वज जो करते आये हैं, उसी के अनुरुप हमलोग शक्ति...