मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: जयनगर। थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में उधार में सामान नहीं देने पर दो युवकों ने किराना सह जनरल स्टोर्स के दुकानदार पर फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में दुकानदार लालू कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार, दो व्यक्ति दुकान पर सामान उधार मांगने आए थे। उधार में सामान देने से मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: शीतल पेय देने से दुकानदार ने किया इनकार, व्यवसायी की बर्बरता से हुई पिटाई पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों आरोपित फरार हो गए। तलाशी के दौरान प...