मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के "सेवा, संकल्प, समर्पण : 100 दिन" कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर भवन में जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी सुमन प्रसाद साह समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पटना से आयोजित सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिले में बीते 100 दिनों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों को पीपीटी और वृत्तचित्र के माध्यम से आम लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। मिथिला की समृद्ध परंपरा का हुआ प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Bhabua News: सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर बांटे पर्चेकार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियां कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्र...