मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड के हरिशवाड़ा गांव के खतवे टोल के समीप उग्रनाथ शाखा मुख्य कैनाल का पश्चिमी बांध शुक्रवार दोपहर करीब 15 से 20 फीट तक टूट गया। बांध टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में तेज गति से पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना के 24 घंटे बाद भी सिंचाई विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर किसानों में भारी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शारदा सहायक नहर का टूटा बंधा, सैकड़ों बीघा खेत जलमग्नग्रामीणों की शिकायतें ग्रामीणों के अनुसार, बांध टूटने के बाद कैनाल का पानी लगातार खेतों में फैल रहा है। पानी मदना, अकसपुरा, सहरवा, घुसक्कीपट्टी, लक्ष्मीपुर समेत दर्जनों गांवों के कृषि क्षेत्र में पहुंच गया है। इससे धान की फसल बर्बाद होने लगी है...