Madhubani News: इक्विटी प्रशिक्षण को मधुबनी के छह शिक्षक प्रतिनियुक्त
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- Madhubani News: खजौली। जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के शैक्षणिक विकास, करियर संबंधी समझ और वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इक्विटी संभाग के तहत स्वीकृत गतिविधियों के संचालन को लेकर जिले के छह शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना में आयोजित होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) कुमार सत्यम ने 21 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। यह आदेश राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (इक्विटी), बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के आदेश के आलोक में जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.