मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: मधुबनी। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवाई अड्डा बुनकर कॉलोनी मूसानगर बहुआरा में ग्रामीण महिलाओं को हुनरबंद और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 35 दिनों का निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई से शुरू हुआ। इस आवासीय निशुल्क प्रशिक्षण का उद्घाटन आर सेटी के निदेशक अमीनद्र कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में 35 ग्रामीण महिलाएं एवं युवतियां भाग ले रही है। मौके पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए आर सेटी के निदेशक अमीनद्र मिश्र ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से आपको हुनरमंद बनाया जाएगा ताकि आप यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर ही ब्यूटी पार्लर सेवा केंद्र की स्थापना कर रोजगार एवं आय सृजन कर सके। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: ब्य...