मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र की सादुल्लहपुर पंचायत के गो टोली के पास रेलवे ट्रैक के बगल में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका पाया गया। सुबह में जब स्थानीय लोग शौच आदि के लिए निकले तो लोगों की नजर लटकते हुए शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गयी।घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी।मृतक की पहचान सोनू कुमार झा,पिता गुणेश्वर झा,ग्राम नरौछ के रूप में की गयी है।सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। घटना की छानबीन की।तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजबाया।मृतक ब्लू रंग का जींस तथा काले रंग का शर्ट पहने हुए था।गले में लाल रंग का गमछा लिपटा हुआ था। शरीर पर कहीं भी चोट आदि का निशान नहीं था।मृतक सोनू कुमार झा (18)...