Madhubani News: आपदा से निपटने को लेकर समाहरणालय में अभ्यास
मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। आपदा से निपटने की प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में भूकंप, आगजनी, भवन दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, बिहार पुलिस, मेडिकल टीम और आपदा मित्रों ने राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की सूचना मिलने से लेकर अलर्ट जारी करने, घटनास्थल को सुरक्षित करने, फंसे लोगों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। एसडीआरएफ और आपदा मित्रों ने बचाव उपकरणों के उपयोग तथा सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया। वहीं, अग्निशमन कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.