मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। गुरुवार को हुई मात्र आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद झंझारपुर के विकास के दावों की हवा निकाल दी है। इस हल्की बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव की गंभीरता सबसे खराब स्थिति आरएस थाना और झंझारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के सामने झंझारपुर-मधेपुर मुख्य पथ पर देखने को मिल रही है। आरएस थाना और पीएचसी के सामने मुख्य पथ पर घुटनों तक पानी जमा है, जिससे वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी हो रही है। यही हाल झंझारपुर रेलवे स्टेशन का भी है।

यातायात पर बुरा असर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाने वाले अ...