मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। मधुबनी के समग्र, सुनियोजित, आधुनिक एवं सतत विकास की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में डीएम आनंद शर्मा ने रविवार को एनबीसीसी इंडिया लि. भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। राज्य में शहरी आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग , बिहार सरकार के साथ निकट समन्वय में कार्य कर रहा है।

बैठक में चर्चा इसी परिप्रेक्ष्य में बैठक के दौरान मधुबनी शहर की आधारभूत संरचना के उन्नयन, आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विकास तथा मधुबनी की विशिष्ट मिथिला कला एवं सांस्कृतिक पहचान को पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिक विकास से जोड़ने की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विशेष रूप से दो महत्वप...