मधुबनी, जुलाई 16 -- Madhubani News: मधुबनी। साहित्यिक साधना स्थली, मधुबनी की जुलाई मास की मासिक गोष्ठी बुधवार की शाम जिला केंद्रीय पुस्तकालय, तिलक चौक, मधुबनी में ज्योति रमण झा 'बाबा' की अध्यक्षता एवं रेवती रमण झा के संचालन में आयोजित की गई। समीक्षा डॉ विनय विश्वबंधु ने की, जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

गोष्ठी का आगाज गोष्ठी के आरंभ में संस्था के अध्यक्ष प्रख्यात कवि प्रो. डॉ शुभ कुमार वर्णवाल द्वारा कवि- कवयित्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आज की गोष्ठी विश्व युवा कौशल विकास दिवस को समर्पित कर गोष्ठी का आगाज किया गया। गोष्ठी की शुरुआत सुश्री अनुपम झा की रचना "जहा रामकथा के स्वर्ण पृष्ठ पर, वीरों का यश गाया जाता है, वहीं एक नाम है ऐसा भी, जो मौन रहकर सबको भाता है" ने रामायण में उर्मिला के च...