मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले के थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों की मुस्कान बचाने के लिए मानवीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से आज सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि जिले में करीब 70 बच्चे थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इन बच्चों को हर 15 से 20 दिन पर रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। और इनका पूरा जीवन रक्तदाताओं की उदारता पर टिका है। समय पर रक्त नहीं मिलने से इनकी जान पर खतरा मंडराता है।डोनर टीम के ऑफिसर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त संग्रह करना है, बल्कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से बढ़-च...