मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। पंचायत विकास दिवस पर 26 जुलाई (आज) को सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन कर राशन कार्ड के लिए पात्र लाभुकों से आवेदन जमा लिए जाएंगे। इसके लिए सभी बीडीओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। इस बात की जानकारी एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय ने दी है। उन्होने बताया कि सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विकास मित्र, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक एवं अन्य पंचायत स्तरीय कर्मियों को इस कार्य को पूरा रकने के लिए उनके नाम से पत्र जारी कर उनकी जवाबदेही तय किया जाय। साथ ही प्राप्त आवेदन की प्रविष्टि पंजी में करते हुए उसे उसी दिन संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को हस्तगत करायेंगे, ताकि सभी छुटे हुए पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सके। एसडीओ ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का...