Madhubani News: आज नियोजन कैंप में 50 पदों पर बहाली
मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: मधुबनी। जिला नियोजनालय में आज एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बिस्फी प्रखंड के सिखड़ीपट्टी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में लगेगा। इस नियोजन कैंप में निजी शिक्षण संस्थान द्वारा 50 शिक्षकों सहित अन्य पदों के लिएसाक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों पर 10वीं, 12वीं, आईटीआई और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 14,500 रुपये वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने बताया कि इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ बायोडाटा और पासपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.