मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम।आकाश में बादल मंडरा रहा फिर भी बारिश नहीं हो रही है। सोमवार को सुबह में आकाश में छाया काला बादल। लोग बारिश की आशंका से छाता और बरसाती लेकर घर से निकले। लेकिन बूंदाबांदी से संतोष करना पड़ा। दोपहर बाद ऐसी तेज धूप निकली की लोग हैरान हो गये। मानसून के दगा देने से किसान चिंतित हैं। बारिश नहीं होने से इस बार धन की खेती बारी प्रभावित होने की संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों के साथ आम लोग भी परेशान हैं। कभी घना काला बादल तो कभी चिलचिलाती धूप। लोग समझ नहीं पा रहे हैं की ये क्या हो रहा है। आकाश में मंडराते काले बादल को देख लोग बारिश की उम्मीद करते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। चिलचिलाती धूप एवं उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सि...