मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: बाबूबरही, निसं। बलिराजगढ़ गोलीकांड को लेकर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मृतक अशोक यादव के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान गोलीकांड में जख्मी हुई फूलो देवी,धनिक लाल यादव और बिजेंद्र यादव के आश्रितों से भी बातचीत कर कुशल क्षेम जाना। तेजस्वी यादव ने मृतक और घायलों के परिजनों को लिफाफा देकर आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इसके बाद आयोजित सभा में तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने मृतक अशोक के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर तंज कसा। यह भी पढ़ें- बिहार: मधुबनी में मर्डर करने वाले ASI की नेपाल तक तलाश, 12 टीमें ढूंढ रहीं; पिता भी हत्या में जा चुके हैं जेल उन्होंने कहा कि जब...