मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: लौकही। एसएसबी कैंप लौकहा के जवानों ने लौकही, नरहिया,अंधरामठ एवं फुलपरास थाना पुलिस के सहयोग से लौकहा के परती टोल वार्ड नं. पांच में रविवार को अहले सुबह पांच बजकर 45 मिनट में छापेमारी क्भ्। इस क्रम में 14 गाय तथा 80 किलो मांस बरामद कर लिया। मौके पर छापेमारी टीम ने मो. शाहिद, मो. मसूद, अकबर मंसूरी तथा अब्दुल कादिर को पकड़ लिया।

कार्रवाई का विवरण बतादें कि यह अभियान एसएसबी 18 वीं वाहिनी राजनगर के कमांडेंट कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन में चलाया गया। यह जानकारी 18 वीं वाहिनी राजनगर लौकहा कैम्प के सहायक कमांडेंट विकास राय ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यहां अवैध रुप से बूचउ़खाना चलाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इसके लिए एसएसबी ने पहले ड्रोन का सहारा लिया। ड्रोन द्वारा...