मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: मधुबनी, नसं। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे, मधुबनी के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विशेष अभियान ने जिले में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दे दिया है। 27 अक्टूबर को जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों, युवाओं और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्वच्छता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत जिले की नदियों, तालाबों, अन्य जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई की गई। कमला, भुतही बलान सहित छोटी नदियों के किनारे, पोखर-तालाबों के घाटों और चौक-चौराहों पर जमा कचरा, प्लास्टिक और जलकुंभी को हटाया गया। लोगों ने श्रमदान कर न केवल सफाई की बल्कि अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जलस्रोतों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घाट की स...