मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: बाबूबरही । उमवि दोनवारी में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रामभरोस राम के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई। शिक्षकों ने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...