मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी। किसानों को खाद खरीद में सुविधा देने, वितरण व्यवस्था को साफ-सुथरा बनाने और खाद की जमाखोरी तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने नई डिजिटल खाद खरीद और वितरण प्रणाली लागू की है। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत किसान अब अपनी जरूरत के अनुसार मोबाइल के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद किसान को एक त्वरित संकेत कोड मिलेगा, जिसके आधार पर अधिकृत खाद विक्रेता से तय मात्रा में खाद ले सकेंगे। बुकिंग के बाद खाद का उठाव अधिकतम तीन दिनों के अंदर करना होगा। जिससे किसानों को खाद के लिए दुकानों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- खाद की बिक्री में अब नहीं चलेगी मनमानी, चेहरे की पहचान से ही मिलेगा उर्वरक नई व्यवस्था के तहत किसान किसान पहचान पत्...