मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: बिस्फी। पतौना पुलिस थाना कांड संख्या 199/ 26 अपहरण कांड के आरोपित मुकेश चौपाल को अपहृता के साथ पतौना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुकेश चौपाल पर नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण का आरोप है।थानाध्यक्ष पतौना अनुराग कुमार ने बताया कि अपहृता को मेडिकल जांच और कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में माधव मदन मुरारी नाहस रूपौली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...