मधुबनी, जुलाई 29 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी तीन सूत्री मांग के समर्थन में बुधवार को नगर निगम कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन क्लब मैदान पहुंच सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव बबलू राम ने कहा कि अपनी जायज मांगों के समर्थन में नगर निगम के सभी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन एवं बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हड़ताल की लिखित सूचना डीएम, एसडीओ, श्रम अधीक्षक और नगर आयुक्त को पहले ही दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: निगमकर्मी आज से बेमियादी ...