मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: हरलाखी,एसं.। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने सोमवार को हरलाखी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार से थाना से संबंधित कांडों की पूरी जानकारी ली और लंबित मामलों की समीक्षा भी की और कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याएं भी सुनीं और कई दिशा-निर्देश जारी किए। ग्रामीण एसपी ने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक देरी उचित नहीं है और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गंभीर मामलों में विशेष सतर्कता बरतने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। एसपी ने कानून...