मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया-भरौल मुख्य सड़क पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहा डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रैयाम-भरौल पथ से गुजर रहे थे। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुन्दर पट्टी निवासी अशोक कुमार झा के पुत्र किशन कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक किशन...