मधुबनी, अगस्त 7 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी। पीएचईडी बिभाग के अभियंता (एसडीओ) और कनीय अभियंता ने शुक्रवार को प्रखंड की मदना पंचायत के जमैला बाजार स्थित वार्ड नंबर 11 में नल-जल योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वार्डवासियों ने नल-जल योजना के तहत किए जा रहे कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने के बाद पीएचईडी विभाग के जेई ने तत्काल कार्य को रुकवा दिया और इसकी सूचना विभाग के एसडीओ को दी थी । सूचना के बाद एसडीओ पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि कार्य नियमानुसार और सही तरीके से किया जा रहा है। जेईई ने बताया कि सड़क का निर्माण तीन लेयर में किया गया है, जिसे पूरी तरह तोड़ना संभव नहीं है। बावजूद जहां तक संभव है सड़क को बिना क्षति पहुंचाए 2 से तीन फीट की गहराई में निर्धारित मानकों के अनुसार पाइपलाइन बिछाई ज...