Madhubani News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का चार लोगों ने किया विरोध
मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: बाबूबरही। जटही गांव में सरकारी रास्ते की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध करने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंचल अधिकारी सुकांत राहुल के आवेदन पर बाबूबरही थाने में केस दर्ज हुआ। आवेदन के अनुसार खाता संख्या 487, खेसरा संख्या 640 की रास्ते की जमीन से 26 जुलाई 2024 को अतिक्रमण हटाया गया था। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में दोबारा झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने की बात सामने आई। छह अगस्त को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो घुरन चौधरी, उदय चौधरी, शिव कुमारी देवी और सावित्री कुमारी ने विरोध किया। उदय पर रोड़ेबाजी के प्रयास का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.