मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। रहिका अंचल की सैरात सूची में शामिल चकदह का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला गुलटेनी पोखर आज अतिक्रमण और गंदगी की मार झेल रहा है। कभी आस्था का प्रमुख केंद्र रहे इस पोखर के भिंडा पर छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी। स्थानीय लोग यहां भगवान भास्कर को अर्घ्य देते थे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते थे। लेकिन वर्तमान में पोखर की बदहाली के कारण यहां पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों पर ग्रहण लग गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोखर के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी भिंडा पर 50 से अधिक लोगों ने अवैध रूप से घर-मकान बना लिए हैं। लगातार बढ़ते अतिक्रमण से पोखर का अस्तित्व संकट में है। वहीं, आसपास के घरों और शौचालयों का गंदा पानी पोखर में गिराया जा रहा है। कचरा फेंके जाने से पानी दूषित ...