मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। सावन के चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव से शिवालय गूंज उठे। अहले सुबह से श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे थे। शहर के मंगरौनी स्थित एकादश रुद्र, सूरतगंज स्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर, चकदह स्थित चन्देश्वर नाथ महादेव, आदर्श नगर, सूड़ी स्कूल परिसर स्थित महादेव मंदिर, दोमंठा महादेव सहित कपिलेश्वर स्थान, उगना, भैरवा में जलाभिषेक को भीड़ उमड़ पड़ी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कतार में जलाभिषेक कराया गया। सावन महीने के अंतिम सोवारी पर कोई ऐसा शिवालय नहीं था जहां भीड़ न हो। सभी जगह लंबी कतार लगी थी। खासकर कपिलेश्वर स्थान, उगना महादेव, भैरवा एवं एकादश रुद्र में अधिक भीड़ देखी गई। शाम में महादेव का सावन के अंतिम सोमवारी पर भव्य श्रृंगार किया। फिर क...