मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में भू विवाद के एक लंबे समय से लंबित मामले में मंगलवार को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए वादी पक्ष को विवादित भूमि पर कब्जा दिलाया। भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश पर अंचल अधिकारी की अगुवाई में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। मामला अंचल सिंहेश्वर के मौजा पटोरी से जुड़ा है। उक्त भूमि को लेकर विशुनदेव पंडित एवं अन्य तथा सीताराम पंडित एवं अन्य के बीच विवाद चल रहा था। प्रारंभिक सुनवाई अंचल कार्यालय में आयोजित शनिवारीय जनता दरबार में हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण मामला बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम, 2009 के तहत भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय को भेज दिया गया। बीएलडीआर ने ...