मधेपुरा, नवम्बर 22 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 21 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पप्पू कुमार उदा किशुनगंज थाना क्षेत्र के करौती बाजार वार्ड 11 का रहने वाला है। मौके से आरोपी की काले रंग के पल्सर बाइक बीआर 43 टी 5899 को जब्त किया गया है। मामले में एस आई रंजन कुमार सिंह के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को अहले सुबह पुलिस गश्त के लिए निकली थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक तस्कर पल्सर बाइक से महुआ शराब की खेप लेकर जाने वाला है। अगर त्वरित कार्रवाई की गई तो आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना मिलते ही श्याम वार्ड 13 में इज़माइल घाट जाने वाली सड़क के समीप नहर पर वाहन जां...