मधेपुरा, जुलाई 18 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के सभी पंचायतों में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने एवं राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 13 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नए राशन कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नाम हटाने, त्रुटि सुधार एवं अन्य आवश्यक संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत के पात्र परिवार निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। आवेदन के लिए परिवार के मुखिया का आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, एक ग्रुप फोटो तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लाभुक अपने संबंधित विकास मित्र, जन वितरण प्रणा...