मधेपुरा, सितम्बर 23 -- Madhepura News: मधेपुरा। शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जब्त सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। मद्यनिषेध विभाग ने साप्ताहिक विनष्टीकरण अभियान के तहत कुल 1040 लीटर जब्त शराब और कफ सिरप का विनष्टीकरण किया। विभाग के अनुसार विनष्टीकरण में 15.380 लीटर विदेशी शराब, 18 लीटर बीयर, 464 लीटर कफ सिरप और 543 लीटर चुलाई शराब शामिल था। जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार और सदर एसडीपीओ अजय कुमार मौके पर मौजूद रहे। मद्यनिषेध विभाग की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में जब्त शराब और कफ सिरप को नष्ट किया गया। विभाग का यह साप्ताहिक विनष्टीकरण अभियान जब्त नशीली सामग्री के निस्तारण की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...