मधेपुरा, सितम्बर 1 -- Madhepura News: गम्हरिया एकपतिनिधि। सदर पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित भागवत चौक पर 2 उच्च विद्यालय प्रेमलाल टोला के सामने लगे ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस और 1 सूअरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पशुपालकों ने सिंघेश्वर-सुपौल मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले वार्ड 10 निवासी शिवकुमार यादव की लगभग 40 हजार रुपये मूल्य की भैंस ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Sitapur News: करंट की चपेट में आने से तीन पालतू पशुओं की मौत घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर ही रही थी कि इसी दौ...