मधेपुरा, जुलाई 6 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार के सिनेमा चौक स्थित गोदाम में फास्ट फूड दुकानदार की हत्या मामले में बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व फास्ट फूड दुकानदार का शव फंदे से लटका मिला था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक रमेश मालाकार (45) मूलरूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के ग्राम सरस्वती वार्ड तीन के रहने वाला था। मृतक सिनेमा चौक स्थित मॉल के पास फास्ट फूड की दुकान करता था। उसका शव घर से थोड़ी दूर गोदाम के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला था。 यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में सनसनी: चिकन दुकानदार की बेरहमी से हत्या, जंगल में मि...