मधेपुरा, सितम्बर 28 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता सिंहेश्वर-पीपरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर आईएलएफएस प्लांट के समीप शनिवार शाम सड़क पर आई भैंस को बचाने के दौरान बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों में से एक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिंहेश्वर वार्ड एक निवासी रामचंद्र साह का पुत्र 20 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी। बैहरी पंचायत के बुढ़ावे वार्ड 15 निवासी रमेश चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार का इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

हादसे का वर्णन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सुधीर कुमार अपने दोस्त उमेश को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आईएलएफएस प्लांट के पास अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। भैंस ...