मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: मधेपुरा। सदर प्रखंड अंतर्गत एनएच 107 चांदनी चौक से पड़रिया गांव की ओर जाने वाली पक्की सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है। सड़क जर्जर रहने के कारण कई वाहन सवार गड्ढे में गिरकर जख्मी हो चुके हैं। जबकि इस सड़क होकर गौढ़ेला, धुरगांव, बेतौना, सकरपुरा, भदौल, बेलारी, बसंतपूर, कुमारखंड, टेंगराहा आदि जगहों के लिए लोग आवाजाही करते है। स्थानीय पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव, संतोष कुमार संत, महेश राम, उमेश कुमार यादव आदि ने डीएम से जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...