मधेपुरा, जुलाई 18 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगरवाड़ा पंचायत स्थित ललकुरिया गांव में शनिवार को बेटी की विदाई मांगने पर दामाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने पिता के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी पिता को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि पूर्णिया जिले के जान कीनगर थाना क्षेत्र के सहुरिया वार्ड सात निवासी मुश्ताक आलम अपनी बेटी नाजनी खातून की शादी दो वर्ष पूर्व श्रीनगर थाना क्षेत्र के ललकुरिया निवासी मो इरशाद आलम से करायी थी। बेटी नाजनी खातून अपने सुसराल में रहती है। जख्मी पिता ने बताया कि उसके दामाद और बेटी के ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट करते हैं। बेटी ने इस बात की जानकारी दी तो बेटी के सुसराल पहुंचे और विदाई करने का आग्रह किया। इसी बात पर बेटी के ससुराल वाले और दामाद गाली ...