Madhepura News: सड़क अतिक्रमण को लेकर फिर विवाद गहराया
मधेपुरा, जुलाई 18 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। श्रीनगर पंचायत के कमलपुर गांव में ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। श्रीनगर गांव निवासी शिवशंकर कुमार ने अंचलाधिकारी घैलाढ़ को आवेदन देकर सड़क पर बने अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। बताया गया कि कमलपुर के यादव टोला को श्रीनगर से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क पर मई माह में विवाद इतना बढ़ गया था कि पूरा रास्ता जाम कर दिया गया था। सड़क जाम की खबर अखबारों में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। इसके बाद प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की मदद से जाम समाप्त कराया और दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर समाधान निकालने की पहल की। इसी क्रम में 31 मई को दुर्गा स्थान परिसर मंडल टोला कमलपुर में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.