मधेपुरा, जुलाई 14 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता शहर की सड़कों पर पानी व कीचड़ जमा रहने से आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों के साथ ही पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मानसून के शुरुआती दौर में ही जलजमाव की समस्या गंभीर होने लगी है। मालूम हो कि रविवार की देर रात से ही रुकरुक कर छिटपुट बारिश का दौर जारी है। सुबह हल्की बारिश के बाद कुछ देर के लिए बे्रक लग गया। इसके बाद रुकरुक कर बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। पानी निकासी नहीं होने के कारण मेन रोड पर पूर्णिया गोला से आगे कर्पूरी चौक तक पानी व कीचड़ रहने के कारण लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के पहले नाले चोक, जलभराव की आशंका वहीं मेन रोड से ...